फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to free pond capture from DM

डीएम से तालाब कब्जा मुक्त कराने की मांग

Tue, 14 Jul 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demand to free pond capture from DM
डीएम से तालाब कब्जा मुक्त कराने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने डीएम को पत्र लिखकर नगीना तहसील के बढ़ापुर थाने में स्थित एक तालाब को कब्जा मुक्त कराने, कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। डीएम रमाकांत पांडेय ने एसडीएम नगीना से तीन दिन में मामले की रिपोर्ट मांगी है।

संगठन के जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन ने मंगलवार को डीएम रमाकांत पांडेय को पत्र देकर बताया कि नूरपुर थाने के गांव टंडेरा निवासी अफसर अली ने स्योहारा निवासी फैसल वारसी के साथ मिलकर नगीना तहसील थाना बढ़ापुर के गांव मखदूमपुर में एक तालाब पर कब्जा कर रखा है। बताया कि पांच हेक्टेयर से अधिक भूमि पर स्थित इस तालाब को साल 2012 में नीलामी के आधार पर 64 हजार रुपये सालाना पर मत्स्य पालन के लिए आवंटित किया गया था। तत्कालीन एसडीएम नगीना ने इसकी स्वीकृति प्रदान की थी। आरोप है कि आवंटी अफसर अली और उसके साथी ने तालाब को आटकर उस पर पोल्ट्री फार्म खोल रखा है। यह पट्टे की शर्तों को उल्लंघन है। दूसरा तालाब को पट्टे पर दिए आठ वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आवंटी ने अभी तक एक साल का ही लगान जमा किया है। साल 2019 में तहसील द्वारा आवंटी को लगान जमा करने के लिए नोटिस भी भेजा गया था, लेकिन नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर तहसीलदार नगीना ने दिसंबर 2019 में एसडीएम को रिपोर्ट भेजकर तालाब का वार्षिक लगान जमा नहीं करने तथा पट्टे की शर्तों का उल्लंघन करने पर आवंटी का मत्स्य पालन पट्टा निरस्त किए जाने की संस्तुति की थी। लेकिन आवंटी के रसूख के चलते अभी तक पट्टा निरस्त नहीं किया जा सका है। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने डीएम से तालाब को कब्जा मुक्त कराने तथा कब्जा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस पर डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed