फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to deny Wasim Rizvi from election

वसीम रिजवी को चुनाव से वंचित रखने की मांग

Thu, 01 Apr 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demand to deny Wasim Rizvi from election
बिजनौर। दरगाहे आलिया नजफे हिंदी जोगीपुरा के पूर्व उप सचिव सैयद शमीम अब्बास नकवी ने शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन को वक्फ बोर्ड के चुनाव से वंचित रखने की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के वक्फ मंत्री को भेजे प्रार्थना पत्र में दरगाहे आलिया नजफे हिंद जोगीपुरा के पूर्व सचिव मोहल्ला बुखारा निवासी सैयद शमीम अब्बास नकवी ने बताया कि शिया वक्फ बोर्ड उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने कुरान शरीफ की आयतों को कुरान से हटाने का वाद सुप्रीम कोर्ट में दायर कर देश के मुसलमानों को आहत किया है। इस संबंध में ईरान का पूर्व में फतवा आ चुका है कि वसीम रिजवी मुसलमान नहीं है, शिया नहीं है और इस वाद ने और भी स्पष्ट कर दिया है कि वसीम मुसलमान नहीं है, शिया नहीं है तो इनका अब शिया वक्फ बोर्ड से कोई संबंध नहीं है। इसलिए वसीम को वक्फ बोर्ड के चुनाव में सम्मिलित करना न्याय संगत नहीं होगा। वसीम के चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाकर उन्हें यथा शीघ्र जेल में भिजवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed