फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to create a separate ward in the district hospital for thalassemia patients

Bijnor News: थैलेसीमिया के मरीजों के लिए जिला अस्पताल में अलग वार्ड बनाने की मांग

Thu, 21 Aug 2025 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 21 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Demand to create a separate ward in the district hospital for thalassemia patients
बिजनौर। थैलेसीमिया मुक्त बिजनौर अभियान के तहत बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिला अस्पताल में थैलेसीमिया मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाने, लिको फिल्टर की व्यवस्था करने और निशुल्क दवाई की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों के परिजनों ने बताया कि बच्चों को ठीक रखने के लिए उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पीड़ित मरीज को हर महीने एक से दो यूनिट रक्त चढ़ाया जाता है। जिले में थैलेसीमिया की दवा ही उपलब्ध नहीं है। जिले में अधिकांश निजी ब्लड बैंक थैलेसीमिया मरीजों को निशुल्क रक्त उपलब्ध नहीं कराते हैं।
विज्ञापन

यहां थैलेसीमिया के 150 से अधिक मरीज हैं। प्रतिनिधिमंडल ने थैलेसीमिया मरीजों को 100 प्रतिशतता वाले दिव्यांग कार्ड जारी किए जाने, निजी ब्लड बैंक पर थैलेसीमिया मरीजों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कहा कि जिला अस्पताल में भर्ती थैलेसीमिया मरीजों को वहां उस ग्रुप का रक्त उपलब्ध नहीं होने पर बाहर से लाए गए रक्त को चढ़ाने की अनुमति देने की मांग की। इस मौके पर अवनीश गौड, हिंदू ब्लड बैंक सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक राहुल राजपूत, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed