फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to connect Vidurkuti with National Highway

विदुरकुटी को मेरठ-पौड़ी नेशनल हाइवे से जोड़ने की मांग

Wed, 29 Sep 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Demand to connect Vidurkuti with National Highway
रामराज से बाया विदुर कुटी होते हुए बिजनौर की दूरी का मैप। - फोटो : BIJNOR
विदुरकुटी को नेशनल हाईवे से जोड़ने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। नेशनल हाईवे 119 मेरठ-पौड़ी से विद़ुरकुटी को जोड़ने की मांग उठने लगी है। इसके लिए नितिन गडकरी और सीएम योगी को पत्र भेजा गया है, जिसमें रामराज से सीधे विदुरकुटी को जोड़ने की मांग रखी गई। हवाला दिया गया 11 बिजनौर से मेरठ की दूरी 11 किमी कम होने का।

बल्दिया गांव निवासी डा. रामेंद्र सिंह ने नितिन गडकरी और सीएम योगी को पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया कि मेरठ से कोटद्वार तक बनाए जा रहे फोरलेन हाईवे को विदुरकुटी से निकाला जाए। रामराज से मीरापुर के बजाये रामराज से सीधे विदुरकुटी पर हाईवे निकलेगा तो दूरी 11 किमी कम हो जाएगी। बताया कि रामराज से वाया मीरापुर बिजनौर की दूरी 31 किमी है, जबकि विदुरकुटी होते हुए हाईवे बिजनौर तक बनेगा तो दूरी 21 किमी होगी। डा. रामेंद्र सिंह ने उत्तराखंड के मंत्री तीरथ सिंह रावत और सतपाल सिंह महाराज से भी बात करते हुए दखल देने की मांग रखी। कहा कि मेरठ से बिजनौर की दूरी ही कम नहीं होगी बल्कि कोटद्वार से दिल्ली की दूरी भी कम हो जाएगी। बताया कि अभी तक मीरापुर से बिजनौर बैराज से फोरलेन का निर्माण प्रस्तावित है। डा. रामेंद्र सिंह ने विदुरकुटी के ऐतिहासिक होने का भी हवाला देते हुए नेशनल हाईवे से जोड़ने की मांग को उठाया है। इस संबंध में डा.रामेंद्र सिंह ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल सिंह, सांसद तीरथ सिंह रावत से भी इस मांग को आगे बढ़ाने को वार्ता की।

डा.रामेंद्र सिंह।

डा.रामेंद्र सिंह।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed