{"_id":"67b8c9b56a360799cb09af06","slug":"demand-to-connect-bijnor-with-ganga-expressway-raised-again-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-143583-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गंगा एक्सप्रेसवे से बिजनौर को जोड़ने की फिर उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गंगा एक्सप्रेसवे से बिजनौर को जोड़ने की फिर उठी मांग
Sat, 22 Feb 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन की युवा विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने गंगा एक्सप्रेसवे से बिजनौर को जोड़ने का मुद्दा फिर से उठाया है।
उन्होंने जिले के लोगों के लिए पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया कि साल 2021 से गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार से वाया बिजनौर से जोड़े जाने की मांग निरंतर चल रही है। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नजीबाबाद में हुई जनसभा के दौरान बिजनौर को जोड़ने की घोषणा की थी। परंतु अब गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार से मेरठ तक बनाए जाने की घोषणा उत्तर प्रदेश सरकार ने की है। बड़े बजट जारी होने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक जाएगा। किंतु बिजनौर इससे नहीं जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बिजनौर के विकास के लिए गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से होकर निकालने की मांग को दोहराया है। साथ ही कहा कि यह लड़ाई हर नागरिक की होनी चाहिए। हर जन्म प्रतिनिधि की होनी चाहिए।
उन्होंने लोगों से अपील की की जिले के विकास के लिए अपने जनप्रतिनिधियों पर उत्तर प्रदेश सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का दबाव बनाने का कार्य करें और गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से जोड़ने का समर्थन करें।