फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to compensate for the loss of crops submerged in Ramganga

Bijnor News: रामगंगा में डूबी फसलों के नुकसान की भरपाई करने की मांग

Mon, 04 Dec 2023 11:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 04 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Demand to compensate for the loss of crops submerged in Ramganga
शेरकोट में सिंचाई विभाग के कार्यालय पर  आयोजित भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं के धरने को संबो
- समस्या का निदान न होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान
विज्ञापन

धामपुर/शेरकोट। भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शेरकोट में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। चेतावनी दी कि समस्या का निदान न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आरोप लगाया कि रामगंगा कालागढ़ बांध प्रशासन की ओर से बगैर सूचना के पिछले दिनों नदी में पानी छोड़ दिया। जिससे नदी में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने से उनकी हजारों हेक्टेयर में लहलहाती गेहूं, सरसों, बरसीम और गन्ने की फसलें डूबने से बर्बाद हो गई।
भाकियू के ब्लाॅक अध्यक्ष अशोक चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता शेरकोट में सिंचाई विभाग के कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने विभाग के अधिकारियों पर बगैर सूचना के नदी में पानी छोड़ने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। अधिकारियों से फसलों के नुकसान की भरपाई की मांग की। बताया कि फसलों के डूबने से किसानों का करोडों का नुकसान हुआ है। जब तक उन्हें विभाग की ओर से उनकी फसलों का मुआवजा नहीं मिलेगा। आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ता डॉ. वीरेंद्र सिंह सैनी का आरोप है कि अफजलगढ़ चीनी मिल की ओर से विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से रामगंगा नदी में केमिकलयुक्त प्रदूषित पानी को डाला जा रहा है। जिससे न केवल नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। बल्कि जमीन के बंजर बनने से भारी नुकसान हो रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारियों की ओर से कार्रवाई नहीं हो रही है। निजामुद्दीन चेयरमैन ने समस्या का निदान न होने पर आंदोलन को तेज करने की ऐलान किया। प्रदर्शन कर धरना देने वालों में तहसील अध्यक्ष कविराज सिंह, चंद्रभान सिंह, हरिओम सिंह, नत्थू सैनी, रूपेश कुमार, नरेंद्र कुमार, कामेंद्र ,शीलचंद,करन सिंह आदि रहे। सिंचाई विभाग के दो अवर अभियंता कमलेश कुमार और विक्रांत सक्सैना किसानों के बीच पहुंचे और उनकी समस्या का उच्चाधिकारियों को अवगत करा निदान कराने का प्रयास करने का भरोसा दिया। पर कार्यकर्ताओं ने सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पानी को बंद करा किसानों को शांत करने का प्रयास-कमलेश कुमार, जेई, सिंचाई विभाग मुरादाबाद


सिंचाई विभाग मुरादाबाद के जेई कमलेश कुमार ने बताया कि किसानों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। नदी में दो हजार क्यूसेक पानी चल रहा था। जिसे अब बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed