फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for recruitment of 37339 posts of assistant teachers

शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट से निर्णय जारी कराने की मांग की

Wed, 21 Oct 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demand for recruitment of 37339 posts of assistant teachers
बिजनौर में एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे अभ्यर्थी। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में 69000 शिक्षकों को सहायक अध्यापकों के पदों पर तैनात किया जाना है। योगी सरकार ने प्रदेश में 31661 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित कर दिए हैं। जबकि शेष अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं बांटे गए। इसका कारण सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला नहीं दिया जाना बताया जा रहा है। मंगलवार को शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट से फैसला सुनाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

इसमें कहा गया कि 31661 पदों पर प्रदेश सरकार ने नियुक्तिपत्र बांट दिए हैं जबकि शेष 37339 बचे हैं। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्णय आरक्षित रखा गया है। पत्र में प्रदेश सरकार से सुप्रीम कोर्ट से जल्द से जल्द निर्णय रिलीज कराने की मांग की गई है ताकि प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती सहायक अध्यापक पद पर की जा सके। शिक्षकों का कहना था कि 69000 शिक्षकों की भर्ती एक साथ की जानी थी लेकिन शेष पदों पर भर्ती को रोका गया है। शेष पदों पर भी जल्दी से जल्दी उन्हें नियुक्ति दी जाए। नियुक्ति नहीं मिलने से आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इस मौके पर महेंद्र कुमार, अमरदीप सिंह, अनुदीप चौधरी, सौरभ मलिक, अनंत विश्वकर्मा ,पंकज कुमार, आशुतोष, गरिमा, जूही ,आकाश ,चीनू, कंचन मीनाक्षी सहित कई अभ्यर्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed