फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for filing a petition for hearing

सुनवाई के लिए याचिका दाखिल करने की मांग

Tue, 27 Oct 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Demand for filing a petition for hearing
बिजनौर में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे अभ्यर्थी। - फोटो : BIJNOR
सुनवाई के लिए याचिका दाखिल करने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। शिक्षक भर्ती के लिए बीएड व बीटीसी प्रशिक्षु न्याय को लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। मंगलवार को प्रशिक्षुओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री के नाम डीएम को सौंपे मांग पत्र में सुप्रीम कोर्ट में लंबित चल रहे वाद में निर्णय सुनाने की गुहार लगाई है। ताकि वह भी जल्द शिक्षक बन सके।
मंगलवार को 69000 शिक्षक भर्ती के प्रशिक्षुओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री व बेसिक शिक्षा मंत्री के नाम एडीएम को मांग पत्र सौंपा डीएम को सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में चार लाख 10 हजार के भाग्य का फैसला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। 24 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्णय आरक्षित कर लिया गया था। परंतु अभी तक फैसला नहीं आने से अभ्यर्थी परेशान हैं। कोर्ट फैसला जल्द आने पर ही उनकी नियुक्ति का रास्ता साफ हो सकेगा। पत्र में प्रदेश सरकार से एक सप्ताह में फैसले पर सुनवाई के लिए याचिका दाखिल करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि अभ्यर्थी अब मानसिक रूप से परेशान होने लगे हैं। जल्द ही फैसला आने पर उनकी नियुक्ति का भी रास्ता साफ हो सकेगा। इस मौके पर आरती शुक्ला, फरहीन, गरिमा, जूही शर्मा, मीनाक्षी, अंकुर चौधरी, प्राची चौधरी, रहमत, राहुल कुमार, अमित कुमार सैनी, नंदकिशोर, महेंद्र कुमार, मोनू सिंह सहित कई बीएड में बीटीसी प्रशिक्षु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed