फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for early withdrawal of cases filed against farmers

Bijnor News: किसानों पर दर्ज मुकदमों को जल्द वापस लेने की मांग

Thu, 19 Feb 2026 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Demand for early withdrawal of cases filed against farmers
धामपुर। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर धरनारत किसानों पर दर्ज किए मुकदमों की निंदा की। मुख्यमंत्री, सड़क परिवहन मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अल्हैपुर खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि बिजनौर बैराज के पास मेरठ -पौडी हाईवे पर अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर हेमराज काॅलोनी चौराहे पर भाकिसं और ग्रामवासियों का नौ महीनों से शांतिपूर्ण धरना चल रहा था। अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बावजूद एनएचएआई और जिला प्रशासन ने धरने को जबरन हटवा दिया। कई थानों की पुलिस फोर्स लगाकर ग्रामवासियों को रातभर नजरबंद रखा। उसके बाद हेमराज कालोनीवासियों के विरुद्ध मुकदमें दर्ज करा दिए गए। भाकिसं ने कालोनीवासियों व किसानों पर दर्ज मुकदमों को शीघ्र वापस लेने और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, राहुल शर्मा, अशोक कुमार, देवदत्त शर्मा, राजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, त्रिवेंद्र कुमार, तेगबहादुर, राजेश कुमार, नजाकत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed