फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for diagnosis of teachers' problems in Sherkot

शिक्षकों की समस्याओं के निदान की मांग

Fri, 09 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Demand for diagnosis of teachers' problems in Sherkot
शिक्षकों की समस्याओं के निदान की मांग
विज्ञापन

शेरकोट। दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक सेवारत गुट के शिक्षकों की संपन्न हुई बैठक में शिक्षकों की समस्याओं के निदान की मांग की गई।
बैठक में जनपदीय प्रचार मंत्री विजय वर्मा ने कहा कि शिक्षक संघ सेवारत गुट के प्रदेशीय महामंत्री डॉ सुनीत गिरी के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उपशिक्षा निदेशक/प्रभारी शिक्षा निदेशक प्रयागराज प्रमोद कुमार का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जुलाई 2020 में शासन के आदेशानुसार कुछ जनपदों में शिक्षकों के मूल अभिलेख सत्यापन हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों में जमा है। परंतु नौ माह बीत जाने के बाद भी अभी तक मूल अभिलेख नहीं लौटाए जा रहे हैं। माध्यमिक विद्यालयों से संलग्न प्राइमरी विभाग के शिक्षकों का सातवें वेतन आयोग के अनुसार प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत होने के बावजूद कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

संगठन ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक से एलटी ग्रेड, प्रवक्ता ग्रेड में कार्य करने वाले शिक्षकों की भांति ही वेतन निर्धारण कराए जाने की मांग की। राकेश कुमार अध्यक्षता ने की। लखवीर सिंह ने संचालन किया। बैठक में दिनेश कुमार, देवेंद्र कुमार, राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, राकेश यादव, मक्खन सिंह, अशोक कुमार, जाबिर अली, मोहन सिंह, शैलेश यादव, बेगराज सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed