फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for compensation for the loss caused in Corona curfew

लॉकडाउन में व्यापार को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की

Thu, 10 Jun 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand for compensation for the loss caused in Corona curfew
कोरोना कर्फ्यू में हुए नुकसान की भरपाई की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने कोरोना काल में व्यापार को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम उमेश मिश्रा को सौंपा है।
ज्ञापन में बताया कि व्यापारी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से अपनी आमदनी का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा सरकार को कर के रूप में देता है। कोरोना महामारी की वजह से लगे लंबे कोरोना कर्फ्यू से व्यापारी बर्बाद हो गया है और प्रदेश सरकार की ओर मदद की आस लगाए देख रहा है। कोरोना की वजह से मरे जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को दस लाख का दुर्घटना बीमा योजना का लाभ देने, इस प्रावधान को एक जनवरी 2020 से लागू करने, गैर पंजीकृत व्यापारियों को भी इस बीमा योजना का लाभ देने, कोरोना कार्फ्यू के समय का बिजली का बिल माफ करने, व्यापारिक लाइसेंस व उनके रिनुअल के लिए लगाई गई लेट फीस व पेनल्टी समाप्त करने, साल 2020 व 2021 में बैंक खाते में जोड़े गए ब्याज को वापस कराने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा बैंकों की किस्त जमा करने में 31 दिसंबर 2021 तक की राहत देने, लोन एकाउंट 31 मार्च 2022 तक एनपीए न करने, टर्नओवर के आधार पर 20 प्रतिशत अनुदान राशि प्रदान करने, कोरोना कर्फ्यू में व्यापारियों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने, शादी समारोह में लोगों के शामिल होने की संख्या बढ़ाने की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल, नगर अध्यक्ष सचिन राजपूत, रजनीश अग्रवाल, मानव सचदेवा, तन्नू पठान, गजेंद्र चौहान, दिलशाद खान, विजयंतराज अग्रवाल, दीपक अरोड़ा, अनुज गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed