फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for CBI inquiry into Hoshram's death

होशराम की मौत की सीबीआई जांच की मांग

Thu, 22 Jul 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Demand for CBI inquiry into Hoshram's death
होशराम की मौत की सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। शिवसेना प्रमुख वीर सिंह होशराम की मौत के मामले में डीएम से मिले। उन्होंने कहा कि होशराम की मौत दहशत से नहीं, बल्कि बदमाश की गोली लगने से हुई है। पुलिस ने इस मामले में लीपापोती कर दी। होशराम के गले के पास गोली का निशान साफ दिख रहा था। पुलिस ने इसे किसी चोट का निशान बताकर टरका दिया। कहा कि एक व्यक्ति ने बदमाश को पकड़ने की हिम्मत की, लेकिन पुलिस ने उसकी तारीफ में एक शब्द भी नहीं कहा।

वीर सिंह ने कहा कि होशराम के परिजनों को इंसाफ दिलाने के लिए हर कदम उठाया जाएगा। अगर परिजनों को इंसाफ नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। इस पूरी घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए। होशराम के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा मिलना चाहिए। साथ ही बदमाश पर होशराम की हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इस दौरान पतराम सिंह, नैन सिंह, सोमपाल सिंह, बिंदू, टिल्लू, अरविंद, मूलचंद, गोपाल, राजपाल, रामौतार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed