फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand for action against those involved in illegal drug trade

Bijnor News: नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Wed, 11 Mar 2026 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against those involved in illegal drug trade
नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी पूर्वी को ज्ञापन देने के लिए जा - फोटो : सांकेतिक
धामपुर। क्षेत्र के गांव धामपुर हुसैनपुर की महिलाओं ने बुधवार को एसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में नशे का सामान बेचने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। आरोप है कि कई बार जानकारी देने के बाद भी हलके की पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांवों की महिला मिथिलेश, मनीषा रानी, दीपा, अनुराधा, यशोदा, सरोज, पिंकी, सीमा, हेमलता, मुन्नी देवी, बबीता, अनीता, कमलेश, राजवती, किरण, रचना आदि ने बताया कि गांव में घर-घर नशा बेचा जा है, जिससे बड़ों के साथ-साथ, छोटे-छोटे बच्चे भी नशे का शिकार हो रहे हैं। नशेड़ी होने से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। शराब आदि नशे के सामान को खरीदने के लिए घर का सामान बेच रहे हैं। नशा कर घर आने पर महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं, जिससे गांव की महिलाओं का जीना मुश्किल हो गया है। नशा बेचने वालों से जब मना किया जाता है, तो वह मारने-पीटने पर उतारू हो जाते हैं। धमकाया जाता है कि कहीं भी शिकायत कर लो। पुलिस हमारा कुछ नहीं कर सकती। एसपी पूर्वी ने धामपुर पुलिस को निर्देशित किया कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों को पता लगा कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed