{"_id":"60e097068ebc3e9eb1286e9d","slug":"demand-for-action-against-the-culprits-nazibabad-news-mrt5457124134","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुकूमतपुर केशो की ग्राम प्रधान के घर पहुचे क्षेत्र के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुकूमतपुर केशो की ग्राम प्रधान के घर पहुचे क्षेत्र के प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मंडावली/नजीबाबाद। क्षेत्र के प्रधानों ने ग्राम प्रधान शिक्षा देवी के घर पहुंचकर सांत्वना दी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
ग्राम पंचायत हुकूमतपुर केशो उर्फ गांवड़ी की ग्राम प्रधान शिक्षा देवी की शादी समारोह में विषैला भोजन खाने से मौत हो गई थी। ग्राम प्रधान के पति रूपराम ने ग्राम पंचायत चुनाव रंजिश के चलते गांव के पांच लोगों को विषैला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। ग्राम प्रधान शिक्षा देवी की मौत से आहत नजीबाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत शेखपुर गढू के प्रधान धूमसिंह, रानीपुर के प्रधान सुखवीर सिंह, जहानाबाद के प्रधान ओमप्रकाश, शाहजहांपुर के प्रधान अक्षय भारती, बेगमपुर के प्रधान अर्जुन सिंह, सादातपुर के प्रधान रिंकू कुमार, जगदीशपुर के प्रधान कृष्ण कुमार सहित कई ग्राम पंचायतों के प्रधान मृतक प्रधान शिक्षा देवी के आवास पहुंचे। ग्राम प्रधानों ने शिक्षा देवी की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए पति रूपराम को न्याय दिलाने में सहभागी बनने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधानों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टफेल से मौत की पुष्टि हुई
मंडावली। ग्राम प्रधान शिक्षा देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टफेल होने से मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। मंडावली थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान मामले की विवेचना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मृतक शिक्षा देवी का बिसरा और विषाक्त भोजन जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता लगेगा कि हार्टफेल किन कारणों से हुआ।