फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Delhi man murdered in Najibabad hotel

दिल्ली के व्यक्ति की नजीबाबाद के होटल में हत्या

Sun, 26 Dec 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Delhi man murdered in Najibabad hotel
बिजनौर : नजीबाबाद के कान्हा होटल का एंट्री रजिस्टर चेक करते एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
दिल्ली के व्यक्ति की नजीबाबाद के होटल में हत्या
विज्ञापन

नजीबाबाद। कस्बे के कान्हा रॉयल सेल्यूट होटल में ठहरे एक व्यक्ति की उसके साथी ने ही कैंची से प्रहार कर हत्या कर दी। मृतक के हाथ, गले और शरीर के कई भागों पर गहरे निशान थे। शराब की बोतल और खाना मेज पर पड़ा था।
मृतक की पहचान दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी मोहम्मद शहबाज (48) के रूप में हुई है, वह पासपोर्ट बनवाने का काम करते थे। शहबाज शनिवार रात करीब आठ बजे एक अन्य व्यक्ति के साथ टैक्सी से होटल में पहुंचे थे और दोनों कमरा नंबर 105 में ठहरे थे, टैक्सी चालक शहजाद निवासी भांडा पट्टी सिकंदर गेट टंकी हापुड़ होटल मालिक के कमरे में ठहर गया। नौ बजे चालक को चलने को कहा गया था। चालक ऊपर पहुंचा तो कमरा बाहर से बंद था। काफी देर प्रतीक्षा करने के बाद चालक ने होटल मालिक को सूचना दी। पुलिस होटल मालिक की सूचना पर दोपहर करीब 12 मौके पर पहुंची और शहबाज के फरार साथी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

नकदी लूटने के लिए हत्या किए जाने की आशंका
नजीबाबाद। टैक्सी चालक से पूछताछ में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। उसने पुलिस को बताया कि किसी कारोबार की डील के संबंध में शकील शहबाज को लेकर आया था। ऐसे में सौदे में दी जानी वाली नकदी लूटने के लिए हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की जेब से पुलिस को मात्र पांच सौ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहबाज मूलरूप से बेगमसराय अफजलगढ़ के रहने वाले थे और पांच-छह साल से दिल्ली में रह रहे थे। शकील भी बिजनौर के ही शेरकोट क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है। उसमें घटना के जाता हुआ हत्यारोपी दिखाई दे रहा है। टैक्सी चालक ने पुलिस को बताया कि होटल आने से पहले शकील शहबाज को लेकर गांव भागूवाला गया था। वहां इनकी कोई कारोबारी डील होनी थी, एक व्यक्ति से बात भी की गई। बाद में शकील ने शहबाज को बताया कि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, इसलिए मीटिंग अब कल होगी। इसके बाद वे रात में रुकने के लिए होटल गए थे।
डॉग स्क्वायड ने की घटना स्थल की जांच
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने घटना स्थल पहुंच कर जानकारी की। हत्यारोपी होटल के सीसीटीवी फुटेज में कैद है। रात्रि होटल पर उसने एंट्री कराई और प्रात: होटल में अन्य कमरे में ठहरे व्यक्तियों के घूमने जाने के दौरान हत्यारा उनकी आड़ से होटल से फरार हो गया।

शहबाज की हत्या उसके साथी ने की है, सीसीटीवी फुटेज में शहबाज का हत्यारा कैद है। एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह के नेतृत्व में तीन टीम गठित की गईं हैं। जल्द ही हत्यारे को पकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा - डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed