फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Deep pits were removed to build a new road.

Bijnor News: नई सड़क बनाने के लिए किनारे कर दिए गहरे गड्ढ़े

Sat, 18 May 2024 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Deep pits were removed to build a new road.
गांव कंभौर से गांव सड़ियापुर, अगरी को जोड़ने वाले मार्ग का चल रहा निर्माण
विज्ञापन

ड़क किनारे गहरे गड्ढे होने से किसानों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अफसरों की अनदेखी कहें या ठेकेदार की मनमानी... नई सड़क के निर्माण में खर्च कम करने के लिए ठेकेदार ने सड़क की दोनों ओर से ही जेसीबी से मिट्टी उठवाकर बीच में डाल दी। सड़क किनारे गहरे गड्ढे होने से किसानों को भी परेशानी हो रही है।

गांव कंभौर से गांव सड़ियापुर, अगरी को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण चल रहा है। सड़क निर्माण से कई गांवों का संपर्क जुड़ जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार करीब चार माह से निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क ऊंची करने के किनारों से मिट्टी जेबीसी से डाल दी। सड़क पर पत्थर डाला जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है। बरसात के दिनों में या खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई के समय सड़क किनारे गहरे गड्ढों में पानी भरा होने से दरार आने का डर रहता है। साथ ही रात में गहरे गड्ढे होने से हादसा भी हाे सकता है।
विज्ञापन


खेतों के खाद का पानी गड्ढ़ों में भर रहा
किसान देवेंद्र सिंह, नाहर सिंह, नरदेव सिंह का कहना है कि नई सड़क निर्माण में किनारे से जेसीबी से मिट्टी उठवाकर गहरे गड्ढ़े कर दिए गए। सड़क किनारे खेतों से ही मिट्टी उठाने से फसलों की सिंचाई का पानी गड्ढों में पहुंच रहा है। साथ ही गहरे गड्ढे होने से दुर्घटना का अंदेशा ज्यादा बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क की परिधि से मिट्टी उठाई जा सकती है। क्योंकि सड़क निर्माण के लिए बाहर से मिट्टी नहीं मिलती। इसलिए सड़क की पटरी के किनारे से मिट्टी उठाकर डाला गया होगा। अगर मिट्टी सड़क की बिल्कुल साइड से उठाई गई तो वह इसकी जांच कराएंगे। -- शादाब खान, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed