फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Declaration to intensify the movement by boycotting the work

कर्मचारियों ने मांगों को पूरा कराने को कार्य बहिष्कार कर आंदोलन को तेज करने का ऐलान

Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Declaration to intensify the movement by boycotting the work
कार्य बहिष्कार कर आंदोलन को तेज करने का एलान
विज्ञापन

धामपुर। उप्र. सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति के जिला प्रभारी तोतारात चौहान ने सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन में तेजी लाने का एलान किया। बताया गया कि प्रांतीय कमेटी ने 15 नवंबर तक संपूर्ण कार्यों का बहिष्कार कर आंदोलन करने का एलान कर रखा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से एक होकर संघर्ष को तेज करने की अपील की है।

तोताराम सिंह ने बताया कि संगठन कई बार प्रदेेेश के सीएम को मांगो को पूरा करने को ज्ञापन दे चुका है, पर सरकार कुछ नहीं कर रही है। बताया कि प्रदेश की प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों में कार्य करने वाले समस्त सचिव, आंकिक, विक्रेता, सहयोगी एवं चौकीदार विगत अनेक वर्षों से नियमित वेतन भुगतान एवं लगभग चार दशकों की सेवा के उपरांत भी पदोन्नति से वंचित हैं। उन्होंने सीएम से पैक्स सचिवों एवं कर्मचारियों को माध्यमिक शिक्षकों की भांति नियमित वेतन का भुगतान करने, पैक्स कैडर सचिवों की सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 में एवं नॉन-कैडर सचिवों व प्रभारी सचिवों की कैडर सचिवों के पद पर पदोन्नति करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed