{"_id":"60c10b038ebc3e3ba20686f1","slug":"declaration-of-my-village-clean-village-campaign-2-bijnor-news-mrt5420205119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव, स्वच्छ गांव अभियान-दो का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव, स्वच्छ गांव अभियान-दो का एलान
विज्ञापन

बिजनौर। शासन का गांवों की साफ-सफाई पर फोकस है। इसलिए मेरा गांव, स्वच्छ गांव अभियान फेज दो का एलान कर दिया गया है। यह अभियान 18 जून तक चलेगा। डीएम उमेश मिश्र ने अभियान की निगरानी के लिए ब्लॉकवार 11 जिला स्तरीय अधिकारियों को लगाया है।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत कोरोना प्रकोप के कारण मेरा गांव, स्वच्छ गांव अभियान शुरू हुआ था। पहले फेज में जिले की 1123 पंचायतों में साफ सफाई का काम तय था। अब शासन ने नौ जून से 18 जून तक का मेरा गांव, स्वच्छ गांव अभियान फेज दो का एलान कर दिया है। शासन से गांवों में 10 दिन तक होने वाले काम तय कर दिए हैं। शासन के अभियान के क्रियान्वयन पर निगाह रखने के निर्देश हैं। इसके लिए डीएम उमेश मिश्र ने 11 निगरानी अधिकारियों की तैनाती कर दी है। इसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारी हैं। अधिकारियों को पंचायतों के हर राजस्व गांव में जाना है। एक पंचायत में दो से तीन राजस्व गांव हैं। निगरानी अधिकारियों को दस दिन तक रोजाना गांवों में जाकर रिपोर्ट डीएम को देनी है। इसके बाद जिले की संयुक्त रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
फेज दो के काम
1- ठोस एवं तरल अपशिष्ट का प्रबंधन।
2- पंचायत के प्रत्येक राजस्व गांव में सोख्ता गड्ढे खुदेंगे।
3- व्यक्तिगत अर्थात हर घर से निकलने वाले अपशिष्ट को नालियों से सोख्ता गड्ढे तक पहुंचाना।
4- जल जनित बीमारियों से बचाव की व्यवस्था करना।
ये है ब्लॉकवार निगरानी अधिकारी
अफजलगढ़ ब्लॉक में जिला प्रोबेशन अधिकारी, किरतपुर ब्लॉक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, नजीबाबाद ब्लॉक में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, नूरपुर ब्लॉक में भूमि संरक्षण अधिकारी, स्योहारा ब्लॉक में निरीक्षक हथकरघा, कोतवाली ब्लॉक में प्रबंधक दुग्ध संघ, मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में जिला क्रीड़ा अधिकारी, हल्दौर ब्लॉक में प्रधानाचार्य पॉलीटेकिभनक, नहटौर ब्लॉक में सहायक श्रमायुक्त बिजनौर, धामपुर ब्लॉक में क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जलीलपुर ब्लॉक में प्रधानाचार्य डायट इस्माइलपुर।
विज्ञापन
ग्रामीण फीडबेक दें
डीपीआरओ सतीश कुमार ने कहा है कि ग्रामीण अपने गांव के मौहल्लों की जानकारी डीएम उमेश मिश्र, सीडीओ केपी सिंह तथा डीपीआरओ को दें। यदि कहीं साफ सफाई, ठोस व तरल पदार्थ अपशिष्ट प्रबंधन का काम नहीं हो रहा है, ग्राम पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं तो तुरंत बताएं।