{"_id":"601450888ebc3e340557ccc5","slug":"declaration-not-to-allow-bjp-leaders-to-enter-villages-bijnor-news-mrt522819369","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं को गांवों में न घुसने देने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं को गांवों में न घुसने देने का एलान
विज्ञापन

बिजनौर। दिल्ली में हुए हंगामे के बाद किसान नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने व भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की भावुक अपील से किसानों में गुस्सा है। किसानों ने हर हाल में गाजीपुर बॉर्डर पर जाने का एलान किया है। साथ ही जिला व क्षेत्र पंचायत चुनाव में किसी भी भाजपा नेता को गांवों में न घुसने देने का एलान किया है।
गन्ना समिति परिसर में हुई बैठक में विनोद कुमार ने कहा कि सरकार ने किसानों पर अत्याचार की हद पार कर दी है। अपने ही लोगों से दिल्ली में हंगामा करा दिया और अब किसान नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। किसानों को रात में धरने से उठाने की साजिश की जा रही है। किसानों को अब गाजीपुर बॉर्डर पर जाने से भी रोका जा रहा है। सरकार के इस रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि जिले के किसान बड़ी संख्या में गाजीपुर बॉर्डर जाएंगे। सरकार और प्रशासन अपनी पूरी ताकत लगाकर भी किसानों को मुजफ्फरनगर जाने से नहीं रोक सकता है। कैलाश लांबा ने कहा कि आने वाले क्षेत्र व जिला पंचायत चुनावों में भाजपा नेताओं व प्रत्याशियों को सबक सिखाया जाएगा। भाजपा प्रत्याशियों को वोट देना तो दूर की बात है भाजपा नेताओं व प्रत्याशियों को गांवों में घुसने भी नहीं दिया जाएगा। किसान अपने अपने गांवों में भाजपा नेताओं का बहिष्कार करेंगे। बैठक में राजपाल भगत, गौरव, अंकुर चौधरी, उपेंद्र राठी, आशु, हरगुलाल सिंह, संजीव कुमार, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।