फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Decision to travel to Lucknow on September 5

पांच सितंबर को लखनऊ कूच करने का निर्णय

Tue, 26 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Decision to travel to Lucknow on September 5
पांच सितंबर को लखनऊ कूच करने का निर्णय
विज्ञापन

बिजनौर। शिक्षामित्र शिक्षक संघ के बैनर तले सोमवार को पालिका पार्क में हुई बैठक में पांच सितंबर से पहले सरकार उनके संबंध में शासनादेश जारी नहीं करती है तो बिजनौर सहित प्रदेश के शिक्षामित्र लखनऊ कूच करने का निर्णय लिया। इस मौके पर मृतक शिक्षामित्रों को श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में प्रदेश उप महामंत्री सुचित मलिक ने कहा कि प्रदेश की सरकार शिक्षामित्रों के साथ विगत पांच वर्षों से सौतेला व्यवहार कर रही है। 25 जुलाई 2017 को समायोजन रद्द होने के उपरांत मानदेय दस हजार रुपये प्रति माह पर कार्य ले रही है। संगठन लगातार प्रदेश सरकार से उत्तराखंड राज्य की भांति एनसीटीई द्वारा जारी अध्यापक योग्यता गाइडलाइन पूरी करने वाले शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाए जाने तथा शेष सभी स्नातक बीटीसी शिक्षामित्रों को 12 माह 62 वर्ष एवं न्यूनतम वेतनमान देने की मांग कर रहा है। सरकार के मंत्री आश्वासनों के सिवा कुछ नहीं दे रहे हैं। बुंदु खान की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष संजीव चौधरी के संचालन में हुई बैठक में अमित चौधरी, धर्मेंद्र अहलावत, भूपेंद्र सिंह, चारु राणा, पवन, लोकेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, रिजवाना खातून, विनीता, अनोस, विपिन कुमार, ब्रजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed