{"_id":"68bc7d81e8d5aa6884043db3","slug":"debt-ridden-farmer-jumps-into-ganga-search-continues-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-159450-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कर्ज में डूबे किसान ने गंगा में लगा दी छलांग, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कर्ज में डूबे किसान ने गंगा में लगा दी छलांग, तलाश जारी
Sat, 06 Sep 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
चंदक क्षेत्र में गंगा में छलांग लगाने के बाद जानकारी लेती पुलिस। संवाद
चंदक/बेगावाला। गांव औरंगाबाद शकूरपुर उर्फ गीदडपुरा के रहने वाले किसान रणवीर (55) पुत्र नत्थू ने गंगा में छलांग लगा दी। दरअसल किसान कर्ज में डूबा हुआ था, अब अदायगी के तकादे से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि इससे पहले उसने बेटे को फोन भी किया।
शनिवार को रणवीर खेत पर गया और पशुओं का चारा काटकर घर लाने के बाद वह साइकिल से निकल पड़ा। रावली के पास तटबंध पर पहुंचकर रणवीर ने हरिद्वार में होटल में नौकरी करने वाले बेटे गौरव को फोन किया और बोला कि मैं मरने जा रहा हूं। गौरव ने तुरंत ही अपने भाई और घर पर फोन किया। परिवार के लोग उसे बचाने के लिए तटबंध पर पहुंचे, मगर उनके मौके पर पहुंचने से पहले ही रणवीर गंगा में कूद गया।परिवार वालों ने बताया कि रणवीर ने भूमि विकास बैंक से करीब एक लाख रुपये का कर्ज लिया था, जोकि बढ़कर अब करीब आठ लाख रुपये हो चुका था। बैंक ने अदायगी के लिए उसे नोटिस भी दिया। रणवीर ने अपनी जमीन गिरवी रखते हुए एक फाइनेंस कंपनी से कर्ज लेकर बड़े बेटे को ट्रक खरीदवाया था। उक्त फाइनेंस कंपनी ने कर्ज की अदायगी नहीं होने पर उक्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया था। जिसके बाद से रणवीर तनाव में था।
परिजनों ने फोन कर थाना मंडावर और बैराज चौकी को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद आसपास के गोताखोरों की मदद से तलाश जारी रही घंटों बाद भी रणवीर का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।उधर रावली तटबंध पर साइकिल खड़ी मिली, जिस पर रणवीर का फोन रखा हुआ था।
विज्ञापन
-- --
वर्जन::
आर्थिक तंगी और कर्ज की वजह से गंगा में छलांग लगाने का मामला संज्ञान में आया है। व्यक्ति के दोनों बेटे नौकरी पर है। इस मामले की जांच करने के लिए तहसीलदार को कहा गया है। वह अपनी जांच रिपोर्ट देंगे।
रितु रानी, एसडीएम, बिजनौर