फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Death of new born baby, mother's condition is worrisome

Bijnor News: नवजात शिशु की मौत, जच्चा की हालत चिंताजनक

Mon, 27 Feb 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 27 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Death of new born baby, mother's condition is worrisome
नगीना। एक निजी क्लीनिक पर प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को तहरीर दी है। नजीबाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम महावतपुर बिल्लोच निवासी सूरज सिंह ने नगीना थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी शालू का पहला बच्चा ऑपरेशन से हुआ था। एक रिश्तेदार ने बताया कि नगीना के लाल सराय स्थित एक क्लीनिक में कार्यरत महिला चिकित्सक नॉर्मल डिलीवरी कराने में होशियार है। उसकी बात पर भरोसा करते हुए उसने अपनी पत्नी को शनिवार की दोपहर क्लीनिक में भर्ती करा दिया। आरोप है कि रात में 10 बजे पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर महिला चिकित्सक ने बाहर से डॉक्टर बुलाकर ऑपरेशन कराने की बात कही, इसके बावजूद भी वह नॉर्मल डिलीवरी की कोशिश करती रही और इसी लापरवाही के चलते उसकी पत्नी के गर्भ में ही शिशु की मौत हो गई। इसके बाद महिला चिकित्सक ने उसे बाहर ले जाने के लिए बोल दिया। बाद में वह अपनी पत्नी को इलाज के लिए नजीबाबाद ले गया जहां उसकी पत्नी के ऑपरेशन हुए। आरोप है कि उसकी पत्नी की तबीयत अभी भी ठीक नहीं है। पति ने महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नगीना थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई कि मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed