फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Death of Assam Professor including two sons

प्रोफेसर की दो पुत्रों सहित असम में मौत

Sun, 03 Jun 2018 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 03 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Death of Assam Professor including two sons
महिला प्रोफेसर सहित दोनों बच्चों का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
 बिजनौर में असम में हुए सड़क हादसे में नयागांव की एक महिला प्रोफेसर और उसके दो पुत्रों की मौत हो गई। तीन लोगों की एक साथ मौत होने से इस परिवार गमों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। तीनों के शव शनिवार की देर रात तक गांव में पहुंचने की संभावना है।    
विज्ञापन

थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर मुबारक उर्फ नयागांव निवासी संजीव कुमार अपनी पत्नी मोनिका (40) और दो पुत्रों सक्षम और प्रियम के साथ असम राज्य के डिब्रूगढ़ में रहते हैं। परिजनों के अनुसार संजीव कुमार पिछले करीब 20 वर्षों से असम में रहते हैं। वे वहां की एक चाय बागान में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी मोनिका वहां के एक कॉलेज में प्रोफेसर थीं। मोनिका अपने बड़े बेटे सक्षम कुमार (18) तथा छोटे पुत्र प्रियम कुमार (15) के साथ अपनी  कार से किसी आवश्यक कार्य से कहीं जा रही थीं। कार सक्षम चला रहा था। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ टकराकर गहरी खाई में जा गिरी। इससे वहां चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने बमुश्किल तीनों मां-बेटों को कार से खींचकर बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।  तीनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक साथ तीन मौतों से संजीव और उनके परिजनों के ऊपर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। ग्राम नयागांव में एक ही परिवार में हुई तीन मौतों से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के मुताबिक तीनों शवों को शनिवार देर रात तक गांव लाए जाने की संभावना है। रविवार को तीनों मां-बेटों का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन

सक्षम 11 वीं और प्रियम नवीं कक्षा में पढ़ते थे 
सक्षम कक्षा 11 वीं का छात्र था, जबकि प्रियम नवीं में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार संजीव और सुधीर दो भाई तथा चार बहने हैं। रानी देवी, मधु रानी, संध्या रानी, सुधा देवी चार बहनें विवाहित हैं। संजीव के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed