फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   death in road accident in amroha

बिजनौर निवासी चचेरे-तहेरे भाइयों की अमरोहा में हुए सड़क हादसे में मौत

Tue, 30 Nov 2021 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
death in road accident in amroha
शिवालाकलां के गांव यूसुफा में मृतक रामपाल सिंह व सोमपाल सिंह के विलाप करते परिजन। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर निवासी चचेरे-तहेरे भाइयों की
विज्ञापन

अमरोहा में हुए सड़क हादसे में मौत
नौगांवा सादात (अमरोहा)/ बिजनौर। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के खंडसाल कलां पुल के पास सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक कार सामने से दूध लेकर आ रहे मैक्स वाहन से टकरा गई। बिजनौर निवासी चचेरे-तहेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार लोग अस्थियां विसर्जित करने ब्रजघाट जा रहे थे।
हादसे में मरने वाले सोमपाल सिंह (50) और उनके तहेरे भाई रामपाल सिंह (62) बिजनौर के गांव यूसफापुर मुराहठ के रहने वाले थे। इनके परिवार के ही मदन सिंह व जयविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सोमपाल सिंह की मां बलवीरी देवी का शनिवार रात निधन हो गया था। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। बलबीरी देवी की अस्थियां विसर्जित करने जाते समय हादसा हुआ। कार सोमपाल चला रहे थे और हादसे में रामपाल सिंह की मौके पर मौत हो गई। अन्य तीनों को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमपाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों को उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है। आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

एक साथ जलीं दो भाइयों की चिताएं, हर आंख हुई नम
नूरपुर। गांव युसुफ़ापुर निवासी सोमपाल व चचेरे भाई रामपाल की सड़क हादसे में हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर मेरठ अस्पताल में भर्ती जयविन्दर की हालत काफी गम्भीर बताई जा रही है। सोमवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद गांव के शमशान में एक साथ दोनों भाइयों की चिताए जलीं, शमशान में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरने वाला रामपाल गांव के पूर्वप्रधान सतपाल का सगा भाई है। सोमपाल चचेरा भाई है। शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव युसुफ़ा निवासी सोमपाल सिंह किसान हैं, उनकी मां बलवीरी देवी की शनिवार को मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार गांव में ही हुआ था। सोमवार को बलवीरी का तीजा था। रस्म के अनुसार सोमपाल उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने गए थे। परिवार वालों ने बताया कि नौगांवा से रामगंगा पोषक नहर के रास्ते पर अधिक भीड़भाड़ नही रहती। सुबह के समय सड़क खाली थी और दूध की गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे उसका चालक नियंत्रण खो बैठा और उनकी कार से टक्कर हो गई।सीओ सिटी अमरोहा विजय कुमार राणा ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों कब्जे में ले लिया गया हैं। मैक्स के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गांव में खेती करते हैं तीनों भाई
एसओ शिवाला कला नरेश शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में मरने वाला रामपाल पूर्व प्रधान सतपाल का सगा भाई है। यह तीन भाई हैं और गांव में खेती करते हैं। मृतक रामपाल के चार बच्चे हैं। उसमें दो लड़के तथा दो लड़की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed