फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Deal with the complaints of industry brothers on priority

उद्योग बंधुओं की शिकायतों का प्राथमिकता पर करें निस्तारित

Wed, 31 Aug 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Deal with the complaints of industry brothers on priority
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि जिले का वातावरण औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत अनुकूल है। उद्योग बंधु यहां औद्योगिक इकाईयों की स्थापना कर लाभ कमा सकते हैं। प्रदेश सरकार की ओर से नए उद्योगों की स्थापना को विशेष योजनाएं व सुविधाएं प्रदान की जा रही है। डीएम ने यह बात मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की बैठक में कही।
विज्ञापन

डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योग बंधुओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। उपायुक्त उद्योग को निर्देश देते हुए कहा कि जिले को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठायें। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण करें। डीएम ने सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने पर्यटन व कृषि गुड़ के संबंध में भी उद्यमियों, व्यापारियों से विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि हेल्थकेयर सेक्टर में तकनीकी प्रगति के परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में तेजी के साथ विकास हुआ है। टेलीमेडिसिन का विकास देश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य पहुंच बढ़ाने के लिए बनाया गया, जिसके लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग तकनीकों के माध्यम से रोगियों को देखने वाले स्थानीय चिकित्सकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ शहरों में योग्य डॉक्टरों को जोड़कर प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करना है। शासन द्वारा टेलिमेडिसिन मशीन स्थापित करने के लिए 25 लाख रुपये तक का ऋण पर सब्सिडी की सुविधा भी मौजूद है, लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed