फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body removed from grave after nine months for postmortem

Bijnor News: पोस्टमार्टम के लिए नौ माह बाद कब्र से निकाला शव

Wed, 04 Jan 2023 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dead body removed from grave after nine months for postmortem
नांगलसोती के दहीरपुर में एसडीएम की उपस्थिति में कब्र से शव निकलवाती पुलिस। - फोटो : NAZIBABAD
पोस्टमार्टम के लिए नौ माह बाद कब्र से निकाला शव
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। जहर देकर मारने के आरोप में मां की गुहार पर नौ माह बाद शमीम के शव को कब्र से निकाला गया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम की निगरानी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा।
नांगलसोती के गांव दहीरपुर निवासी शमीम अहमद की 26 फरवरी को मृत्यु हुई थी। परिजनों ने उस समय शमीम को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। कुछ समय बाद परिजनों ने शमीम की जहर देकर हत्या करने का मामला उठाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने पुलिस और जिला प्रशासन तक न्याय दिलाने की गुहार लगाई। करीब एक माह पूर्व मृतक शमीम की मां नइमा की ओर से तीन व्यक्तियों के खिलाफ अपने 30 वर्षीय बेटे शमीम को जहर देकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एसडीएम विजयवर्धन तोमर की उपस्थिति में विवेचक नांगलसोती के थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने शव कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शमीम के परिजनों ने शमीम को जहर देकर मारने के आरोप में सुभान, उस्मान और आबिद को नामजद किया है। कब्र से निकाला गया शमीम का शव लगभग कंकाल के रूप में तब्दील हो चुका था।

नांगलसोती के दहीरपुर में एसडीएम की उपस्थिति में कब्र से शव निकलवाती पुलिस।

नांगलसोती के दहीरपुर में एसडीएम की उपस्थिति में कब्र से शव निकलवाती पुलिस।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed