{"_id":"65c7b6a9f7ecffc89d0627e4","slug":"dead-body-of-female-guldar-found-in-the-forest-of-umarpur-village-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-108962-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: उमरपुर गांव के जंगल में मिला मादा गुलदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: उमरपुर गांव के जंगल में मिला मादा गुलदार का शव
विज्ञापन
शेरकोट के उमरपुर आशा के जंगल में मिला गुलदार का शव। स्त्रोत ग्रामीण
प्रथम दृष्टया मामला गुलदारों के आपसी संघर्ष का लग रहा
उम्र करीब एक साल, शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शेरकोट (बिजनौर)। गांव उमरपुर आशा के जंगल में शनिवार को मादा गुलदार का शव पड़ा मिला है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि जैसे गुलदारों का आपस में संघर्ष हुआ हो। इसी संघर्ष में मादा गुलदार की मौत हुई हो। उम्र करीब एक साल है।
गांव उमरपुर आशा के ग्रामीण कृष्ण कुमार, रामपाल सिंह, रामनाथ सिंह, दुष्यंत कुमार, केके कौशिक आदि शनिवार को जंगल में काम करने गए थे। इस दौरान उन्हें श्मशान की जमीन के पास एक गुलदार का शव दिखाई दिया। पहले तो वह डर गए। काफी देर तक छिप कर वह देखते रहे। जब कोई हरकत नहीं हुई तो पास जाकर देखा। गुलदार का गला खून से सना हुआ था।
सूचना वन विभाग के रेंजर गोविंद राम गंगवार को दी। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुलदार के शव को कब्जे लेकर वन रेंज कार्यालय ले गए, जहां डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रेंजर का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला गुलदारों के आपसी संघर्ष का लग रहा है। इस मादा गुलदार की आयु करीब एक साल की लगी रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के सही कारण का पता चलेगा।