फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body of a youth found in the tubewell tank

Bijnor News: ट्यूबवेल की हौज में मिला युवक का शव

Thu, 23 Jul 2026 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in the tubewell tank
बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बकली में बुधवार को ट्यूबवेल की हौज में पानी में 36 वर्षीय संजीव उर्फ मिल्लू का शव मिला। मामला हत्या का है या पानी में डूबने से मौत हुई है, पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुटी है। बुधवार दोपहर डायल-112 पर भीम पेट्रोल पंप के पीछे स्थित एक ट्यूबवेल की हौज में एक व्यक्ति के डूबा होने की सूचना मिली। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को हौज से बाहर निकलवाया। उसकी पहचान संजीव उर्फ मिल्लू (36) पुत्र मूलासिंह निवासी रामपुर बकली के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि संजीव नशे का आदी थी। ऐसे में पुलिस प्रथम दृष्टया नशे की हालत में हौज में गिरकर डूबने से मौत की आशंका जता रही है। विवेचक अवनीत मान का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed