{"_id":"64c95203a52fbd1eee0ac944","slug":"dead-body-of-a-female-guldar-found-in-the-forests-of-kalagarh-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-3307-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कालागढ़ के जंगलों में मिला मादा गुलदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कालागढ़ के जंगलों में मिला मादा गुलदार का शव
Wed, 02 Aug 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो कालागढ़ टाइगर रिजर्व के मन्दाल के जंगलों में मृत पड़ी गुलदार। फोटो स्रोत- वन विभाग।
विज्ञापन
फोटो समाचार
कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में मादा गुलदार का शव मिला है। वन विभाग ने मादा गुलदार की मौत की जांच के आदेश दे दिए हैं। कालागढ़ टाइगर रिजर्व के मंदाल रेंज (उत्तराखंड) के जंगलों में गश्ती दलों को मादा गुलदार का शव मिला। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डाॅ. धीरज पांडेय के अनुसार मादा गुलदार के शव का विच्छेदन कराया गया है। पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. हिमांशु पांगती व डाॅ. आयुष उनियाल शव विच्छेदन के बाद उसका विसरा लिया है। जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए आईवीआर बरेली एवं भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून भेजा जाएगा। मादा गुलदार के शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया। मादा गुलदार की आयु नौ से 10 वर्ष के बीच बताई जा रही। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। मौके पर कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लैंसडाउन के उप वन संरक्षक आशुतोष सिंह, अदनाला के उप प्रभागीय वन अधिकारी हरीश नेगी एवं वन क्षेत्राधिकारी अजय रावत मौजूद रहे। संवाद