{"_id":"659456eda855929cb906bfce","slug":"dead-body-of-a-child-found-in-a-tank-filled-with-water-in-the-house-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-5827-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मकान में पानी से भरे टैंक में मिला बालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मकान में पानी से भरे टैंक में मिला बालक का शव
Wed, 03 Jan 2024 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
भागूवाला-फैज। (फाइल फोटो)
भागूवाला/नजीबाबाद। भागूवाला में एक लापता बालक का शव क्षेत्र के एक खाली प्लॉट में बनाए गए पानी के टैंक से मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया।
भागूवाला निवासी टैंट कारोबारी फुरकान का सात वर्षीय पुत्र फैज सोमवार दोपहर से लापता था। फैज गूंगा था। काफी तलाशने के बाद परिजनों ने मंगलवार सुबह पुलिस को उसकी गुमशुदगी की तहरीर सौंपी। पड़ोस मे लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में फैज भागूवाला के ही एक 10 वर्षीय बालक के साथ दिखाई दिया। पूछताछ में बालक ने पड़ोस में निर्माणधीन मकान की बॉउंड्री वॉल के भीतर शौचालय के लिए बने टैंक पर खेलते समय उसमें गिरने की जानकारी दी। बॉउंड्री वॉल के भीतर टैंक से दोपहर बालक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही मंडावली थाना प्रभारी सुदेशपाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अनिल कुमार सिंह ने मंडावली थाने पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। मृतक के पिता फुरकान ने हत्या की आशंका जताई है।