फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dead body found in pond

तालाब में मिला वृद्ध का शव

Tue, 02 Feb 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in pond
तालाब में मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन

शेरकोट। मोहल्ला फतेहनगर स्थित तालाब में मंगलवार को करीब 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वृद्ध की शिनाख्त नगर के मोहल्ला निकम्माशाह निवासी रमेश के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक हाईवे 74 के निकट मोहल्ला फतेहनगर का तालाब है। इस तालाब में मंगलवार सुबह लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना अध्यक्ष अनुज तोमर ने पुलिस एवं आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान नगर के मोहल्ला निकम्माशाह निवासी रमेश पुत्र नथुआ के रूप में हुई। जिसकी उम्र करीब 65 वर्ष है। वृद्ध के परिजनों को मौके पर बुलाया गया तो उनमें कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ अफजलगढ़ सुनीता दाहिया ने घटनास्थल का दौरा किया। थाना अध्यक्ष अनुज तोमर ने बताया कि वृद्ध के परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed