{"_id":"608064488ebc3ea1772d7129","slug":"dead-body-found-hanging-from-roof-beams-bijnor-news-mrt5354702180","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के कुंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत के कुंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
छत के कुंदे से लटका मिला शव
हल्दौर। गांव जमरूद्दीन हथाई में एक युवक का शव उसके मकान की छत के कुंदे से लटका मिला। उसके गले में फांसी का फंदा पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को आशंका है कि उसने आत्महत्या की है।
गांव जमीरउद्दीन हथाई निवासी लाईक अहमद (32) पत्नी के बच्चों को लेकर तनाव में था। परिजनों के अनुसार करीब चार वर्ष पूर्व उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। ग्रामीणों के अनुसार युवक अपने घर पर अकेला रहता है। जबकि उसका अन्य परिवार उसके पास में स्थित दूसरे मकान में रहता है। बुधवार दोपहर परिजनों को लाईक अपने घर के बाहर दिखाई नहीं दिया। परिजनों ने उसके कमरे को अंदर से बंद पाया। परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो लाईक का शव उसके कमरे की छत के कुंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को किसी तरह नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद