फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DCO raided in disguise, caught cheating

डीसीओ ने भेष बदलकर मारा छापा, पकड़ी घटतौली

Sat, 14 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
DCO raided in disguise, caught cheating
बिजनौर। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने शनिवार को भेष बदलकर गन्ना क्रेय केंद्रों पर टीम के साथ छापा मारा। डीसीओ ने बताया कि एक क्रेय केंद्र पर घटतौली पकड़ ली। निरीक्षण में घटतौली के मामले में विधिक कार्रवाई करने को सहायक चीनी आयुक्त को जांच रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

कई दिन से गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली की काफी शिकायत मिल रही थी। तीन चार दिन से वह गन्ना क्रय केंद्रों पर छापा मार रहे थे। परंतु कही घटतौली नहीं मिल रही थी। शनिवार को वह भेष बदलकर यानी कुर्ता पजामा पहनकर सहायक चीनी आयुक्त देवेंद्र मौर्य, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक व सचिव के साथ सराय इम्मा क्रय केंद्र पर पहुंचे। डीसीओ यशपाल सिंह ने बताया कि वह गाड़ी दूर खड़ी कर क्रय केंद्र पर पैदल पहुंचे। उन्होंने कांटे पर 19.60 क्विंटल की गन्ने गाड़ी पर पांच क्विंटल के बाट रखे। बाट रखने पर पचास किलो वजन कम आया। इस घटतौली पर कार्रवाई के लिए सहायक चीनी आयुक्त को जांच रिपोर्ट दी गई । इसके बाद भी उन्होंने कई गन्ना क्रय केंद्र पर छापा मारा, वहां कोई घटतौली पकड़ में नहीं आई। डीसीओ ने कहा कि गन्ना क्रय केंद्र व मिल गेट के तौल कांटों की नियमित जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed