फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Day temperature dropped due to cold wave, chill increased

Bijnor News: शीतलहर चलने से गिरा दिन का पारा, बढ़ गई ठिठुरन

Thu, 11 Jan 2024 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 11 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Day temperature dropped due to cold wave, chill increased
बिजनौर। शीतलहर चलने से लोगों की ठिठुरन कम नहीं हो रही है। उधर बृहस्पतिवार को दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। लोगों के हाथ, पैर सुन्न रहे। शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। सूर्यदेव भी बादलों की ओट में आंख मिचोली खेलते रहे।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। मगर ठंड बरकरार रही। बुधवार को 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चली। जिससे लोगों कंपकंपाते रहे। दोपहर में हल्की धूप निकल आई, मगर सर्दी से राहत नहीं मिली। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव, हीटर का सहारा लिया। कुछ देर के लिए लोगों के राहत महसूस की। मगर अलाव के पास से हटते ही लोगों को फिर से सर्दी सताने लगी। बुधवार को दो दिन में अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सर्दी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है। जिससे अभी मौसम सर्द रहेगा। सर्दी से लोगों की कंपकंपी छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सर्दी में कामकाज रहा प्रभावित
जिले में सर्दी बढ़ने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। सर्दी अधिक होने पर लोग सुबह देरी से जंगल जा रहे हैं। काम करते समय लोग आग जलाकर हाथ सेंक रहे हैं। इसके बाद ही काम कर पा रहे हैं।

- धूप निकलने पर बाजारों में बढ़ी भीड़
बुधवार को दोपहर में हल्की धूप निकल आई। लोगों की सर्दी तो कम नहीं हुई, लेकिन धूप निकलने से बाजार में खरीदारों की भीड़ नजर आई। लोगों ने गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी की। साथ ही सड़कों पर वी वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
- जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
04 जनवरी- 19- 5.6
05 जनवरी- 13.6- 7.4

06 जनवरी- 14.6- 7.2

07 जनवरी- 12.6- 6.8
08 जनवरी- 18- 6.6
09 जनवरी- 13.8- 7.4
10 जनवरी- 12.8- 6.8
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed