फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Day and night temperatures drop, chill increases

Bijnor News: दिन और रात के तापमान में हुई गिरावट, बढ़ी ठिठुरन

Sat, 06 Dec 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 06 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Day and night temperatures drop, chill increases
बिजनौर में ठंड में स्कूटी पर जाता एक परिवार। संवाद - फोटो : नगर निगम
बिजनौर। जिले में मौसम का मिजाज बदल रहा है। शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज हुई। दिन और रात का पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ गई। ऐसे में शुक्रवार को दिन में धूप निकलने के बावजूद भी सर्दी ने लोगों को खूब सताया।
विज्ञापन


दिसंबर शुरूआत से दिनों दिन मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। तापमान में गिरावट होने से हल्की धूप भी बेअसर साबित रही। शुक्रवार को दिन में भी लोगों के हाथ पैर सुन्न रहे। लोग गर्म कपड़ों में सिमटे दिखाई दिए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे रात में सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया। तापमान में आई इस गिरावट से बुजुर्ग और छोटे बच्चे भी बीमार पड़ रहे हैं। मेडिकल अस्पताल में सर्दी, जुकाम और सांस संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि आगामी दिनों में और ठंड बढ़ने की संभावना है। जिले में शीतलहर की दस्तक के साथ सर्दी का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed