फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Daughters prove themselves at every step'

‘बेटियों ने हर मुकाम पर खुद को किया साबित’

Fri, 25 Jan 2019 12:25 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Fri, 25 Jan 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
'Daughters prove themselves at every step'
बिजनौर में अमर उजाला फाउंडेशन के मिशन अपराजिता कार्यक्रम के तहत रैली निकालती ंछात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बालिका दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के ‘अपराजिता ’ अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। छात्राओं, आंगनबाड़ी, शिक्षिकाओं ने रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नारी गरिमा को बनाए रखने के संकल्प के साथ सभी ने कदमताल की। सभी ने एक-दूसरे के हाथ में हाथ लेकर नारी के स्वाभिमान को बनाए रखने की बात कही।
विज्ञापन

प्रदर्शनी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आर्य समाज कन्या वैदिक इंटर कॉलेज, बिजनौर पब्लिक स्कूल, विवेक कॉलेज, कृष्णा कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कन्या प्रेमा सत्यावीरा इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव ने कहा कि नारी के महत्व को आज पूरा विश्व जान और मान चुका है। नारी गरिमा के लिए आज विश्व में अनेक प्रयास हो रहे हैं। भारत में भी बेटियों ने खुद को साबित करके दिखा दिया है। कहा कि अगर एक नारी गरिमा को बनाए रखने की जिम्मेदारी भी नारी पर है। कहा कि छात्राएं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करें। शिक्षा से बालिकाओं के लिए समाज में और ज्यादा मान बढ़ेगा। कहा कि शासन द्वारा भी बेटियों के विकास व सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। बिना भेदभाव के इन योजनाओं का लाभ सभी को दिया जा रहा है। अगर बेटी कुछ असुरक्षित महसूस करें तो 1090 नंबर पर फोन कर सकती हैं। इसके बाद रैली निकाली गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।  रैली प्रदर्शनी मैदान से शुरू होकर जजी चौक  सिविल लाइन द्वितीय, कलक्ट्रेट रोड होते हुए वापस प्रदर्शनी मैदान में आकर खत्म हुई। रैली के दौरान अनेक नारे भी लगाए। राहगीरों व दुकानदारों ने भी रुककर रैली देखी। बेटियों का मान बढ़ाने के लिए मिशन अपराजिता अभियान की उन्होंने भी सराहना की। रैली के दौरान प्रदर्शनी व जजी चौक पर जाम के हालात बने रहे। वैदिक आर्य कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक विजेंद्र सिंह, बिजनौर पब्लिक   स्कूल के प्रबंधक महेंद्र सिंह, केपीएस की प्रधानाचार्या संगीता अग्रवाल आदि रहे । 
विज्ञापन


अपराजिता जैसे कार्यक्रम से बदली सोच
जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव के अनुसार जब वे सरकारी सेवा में आईं थी तब महिलाएं कम ही नौकरी करती थीं, लेकिन अब सभी की सोच में परिवर्तन आया है। अपराजिता जैसे कार्यक्रम बेटियों के लिए समाज में अच्छा वातावरण बनाते हैं। इस अभियान के लिए अमर उजाला का धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन


और हों ऐसे कार्यक्रम
छात्रा सौम्या के अनुसार उन्हें नहीं पता था कि बालिका दिवस भी कोई दिन होता है। अमर उजाला के कार्यक्रम में आकर इसका पता चला। अगर ऐसे कार्यक्रम और हों तो समाज को बेटियों का महत्व पता चलेगा।

सभी जुड़ें अभियान से
अदिति के अनुसार बेटियों से ही समाज का मान है। अमर उजाला द्वारा बेटियों की गरिमा को बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा अभियान सराहनीय है। इस अभियान से सभी को जुड़ना चाहिए।

बेटी से है समाज का अस्तित्व
चारु राजपूत के अनुसार बेटियों ने समाज में खुद को साबित करके दिखा दिया है। अब भी कुछ लोग बेटियों को बेटों से कम समझते हैं। उन्हें अपनी सोच को बदल लेना चाहिए। बेटियों से ही समाज है। बेटी के बिना समाज का अस्तित्व नहीं रहेगा।

हर बेटी हो शिक्षित
मर्यादा के अनुसार बेटियों की शिक्षा के लिए और ज्यादा प्रयास होने चाहिए। कोई भी बेटी अशिक्षित नहीं रहे। बेटियां व महिलाएं शिक्षित होंगी तो समाज में नारी गरिमा को और ज्यादा महत्व मिलेगा।

चांदपुर में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता रैली निकाली
चांदपुर। विवेकानंद इंटर कॉलेज दरबाड़ा की रासेयो के सात  दिवसीय शिविर के चतुर्थ दिवस स्वयंसेवियों ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लिए प्रेरित किया। प्रथम इकाई के स्वयंसेवकों ने कृषि एवं पशुपालन दिवस, द्वितीय इकाई की स्वयंसेविकाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ दिवस के रूप में मनाया। प्रथम इकाई के शिविर का शुभारंभ राजपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह चौहान और द्वितीय इकाई का शशिबाला देवी ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी सूफिया शकील, हिमांशु चौहान, मुकेश चौहान के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने गांव मिर्जापुर में रैली निकालकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लिए प्रेरित किया।

बालिका दिवस पर जागरूकता रैली निकाली
धामपुर में राखी मेमोरियल विद्या निकेतन कन्या इंटर कॉलेज आसफाबाद चमन में बालिका दिवस को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या संध्या शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य ने बेटियों को पढ़ा लिखा कर योग्य एवं संस्कारित बनाने को प्रेरित किया। शिक्षिका जैनब ने कहा कि बेटे-बेटी में अंतर नहीं करना चाहिए। बेटों से कहीं ज्यादा बेटियां घर, परिवार, देश और विश्व में नाम रोशन कर रही हैं। ‘बेहतर होती हैं बेटियां’ गीत ने बेटियों का मनोबल बढ़ाया। कुमारी रीना, यशवी, खुशी, इकरा ने बालगीत प्रस्तुत किया। मनु, भूदेव सिंह रहे।

वहीं रेहड़ में बालिका दिवस के अवसर पर उमरपुर नत्थन के  प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाल कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। बृहस्पतिवार को बालिका दिवस पर प्राथमिक विद्यालय उमरपुर नत्थन  प्राथमिक विद्यालय के बच्चो ने जागरूकता रैली निकाली।  रैली विद्यालय से शुरू होकर गांव के  मुख्य मार्गो से होती हुई विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। रैली के माध्यम से बच्चों ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया। इस अवसर पर  ग्राम प्रधान रेखा देवी, प्रधान पति अमर सिंह, इंचार्ज अध्यापक  सत्यवीर सिंह, सुशील कुमार, तेजपाल सिंह, अमिता देवी रहे। धामपुर में भी कई विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बेटी की महत्ता समाज की जरूरत बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed