फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Daughters dominate in merit, competition to get ahead

Bijnor News: मेरिट में बेटियों का दबदबा, आगे निकलने की रही होड़

Sun, 21 Apr 2024 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Daughters dominate in merit, competition to get ahead
बिजनौर के कस्बा झालू की इंटर की छात्रा अलीन परवीन ​को मिठाई ​​खिलाते परिजन।
बिजनौर। जिला मेरिट सूची में बेटियों का दबदबा है। हाईस्कूल की जिला मेरिट सूची में 15 छात्र-छात्राएं है। इनमें 9 छात्राएं तथा 6 छात्र हैं। इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में 22 छात्र छात्राएं है। इनमें 12 छात्राएं और 10 छात्र हैं। टाप टेन सूची में छात्र-छात्राओं में आगे निकलने की होड़ लगी रही। हाईस्कूल की मेरिट सूची में पांचवें स्थान पर दो विद्यार्थी हैं। सातवें स्थान पर दो विद्यार्थी, नौवें स्थान पर चार विद्यार्थी हैं। इंटर की टाप टेन मेरिट सूची में पहले स्थान पर दो विद्यार्थी हैं। छठे स्थान पर तीन छात्र, सातवें स्थान पर पांच विद्यार्थी, आठवें स्थान पर चार विद्यार्थी तथा नौवें स्थान पर तीन विद्यार्थी है।
विज्ञापन

- मेरिट सूची में आएं इस साल रिकार्ड छात्र
यूपी बोर्ड के स्कूलों के छात्र छात्राओं में अव्वल रहने की होड़ लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2018 की हाईस्कूल व इंटर की मेरिट सूची में 16-16 अर्थात कुल 32 छात्र छात्राएं थे। वर्ष 2019 में हाईस्कूल में 13 तथा इंटर में 21 कुल 34 छात्र-छात्राएं, वर्ष 2020 में हाईस्कूल में 14 व इंटर में 16 कुल 30 छात्र-छात्राएं, वर्ष 2021 में परीक्षा नहीं हुई, वर्ष 2022 में हाईस्कूल में 21 तथा इंटर में 21 कुल 35 छात्र छात्राएं मेरिट सूची में थे। वर्ष 2023 की हाईस्कूल परीक्षा में 21 छात्र छात्राएं तथा इंटर की मेरिट सूची में 15 छात्र-छात्राएं हैं। इस प्रकार दोनों मेरिट में 36 छात्र-छात्राएं थी। वर्ष 2024 की मेरिट लिस्ट में हाईस्कूल में 15 तथा इंटरमीडिएट में 22 दोनों में कुल 37 छात्र छात्राएं है। जो पिछले सालों की बोर्ड परीक्षा का एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

- टाॅप टेन मेरिट सूची में केपीएस इंटर काॅलेज की छात्रा छाई
यूपी बोर्ड के परीक्षाफल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेजों दबदबा रहा। हाईस्कूल व इंटर की टाॅप टेन मेरिट सूची में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेजों के सबसे अधिक 15 छात्र छात्राएं हैं। टाॅपर ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं। छोटे कस्बों के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा का खूब प्रदर्शन किया है। केपीएस इंटर काॅलेज बिजनौर की पांच छात्राएं मेरिट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed