{"_id":"6495d1a734e828a3890aa66c","slug":"darkness-will-not-remain-in-the-path-of-kanwariyas-the-path-will-be-light-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-5671-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कांवड़ियों के पथ में नहीं रहेगा अंधेरा, होगा पथ प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कांवड़ियों के पथ में नहीं रहेगा अंधेरा, होगा पथ प्रकाश
Fri, 23 Jun 2023 10:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
- सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर चल रही कवायद
- भागूवाला से साहनपुर तक मार्ग में प्रकाश की व्यवस्था करेगी जिला पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सावन माह की कांवड़यात्रा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्थाओं से लेकर खाका तैयार कर लिया गया हैं। इसी क्रम में पथ प्रकाश व्यवस्था की भी रूपरेखा बन चुकी है। जिससे कांवड़ियों के पथ का अंधियारा खत्म कर उजियारा फैलाया जा सके।
जिला पंचायत की ओर से यह व्यवस्था की जानी है। जिसके लिए टेंडर भी आमंत्रित कर लिए गए हैं। बताया गया कि भागूवाला से जटपुरा बौंडा होते हुए मोटामहादेव और साहनपुर में दाना पानी रेस्टोरेंट तक लाइट लगाई जाएंगी। हालांकि यह व्यवस्था अस्थाई होगी। कांवड़ यात्रा निपटने के बाद लाइटों को हटा लिया जाएगा।
ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि करीब नौ किलोमीटर तक पथ प्रकाश का इंतजाम किया जा रहा है। बता दें कि मोटामहादेव भागूवाला बाईपास पर कांवड़ यात्रा के चलते वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। जिसके चलते वाहनों की लाइटों की रोशनी मिलना संभव नहीं होगा। उधर इस बाईपास पर आबादी के नाम पर केवल दो ही गांव है। जंगल करीब होने की वजह से गुलदार आदि का भी भय बना रहता है। जिसके चलते बाईपास मार्ग में पथ प्रकाश का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन
तीसरी आंख से भी होगी निगरानी
यूं तो पुलिस की ओर से कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां की जा चुकी है। कांवड़ मार्ग के थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों का दौर भी चल रहा है। उधर मीट की दुकानों को बंद रखने के लिए पहले ही आदेश दिए जा चुके हैं। साथ ही अबकी बार कांवड़ मार्ग के प्रमुख चौराहों और मोटामहादेव मंदिर पर सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे। जिससे कांवड़ यात्रा की निगरानी की जा सके।
वर्जन:::
कांवड़ मार्ग में कांवड़ियों की सुविधा के लिए इस बार पथ प्रकाश किया जाएगा। करीब नौ किलोमीटर तक मार्ग में लाइटिंग की व्यवस्था होगी। इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर लिए गए हैं - श्याम बहादुर शर्मा, एएमए जिला पंचायत