फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dangerous to patrol the submerged area of Corbett Tiger Reserve

कार्बेट टाइगर रिजर्व के डूब क्षेत्र में गश्त करना जोखिम

Mon, 25 Jul 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dangerous to patrol the submerged area of Corbett Tiger Reserve
कार्बेट टाइगर रिजर्व के डूब क्षेत्र में गश्त करना जोखिमपूर्ण
विज्ञापन

कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के डूब क्षेत्र में गश्त करना जान हथेली पर रखना है। वन विभाग के गश्ती दल नदी नालों में गश्त कर रहे हैं। मानसून के दौरान वनों पर तस्करों की निगाह लगी रहती है।
मानसून के सक्रिय होते ही वनों एवं वन्यजीवों की सुरक्षा वन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाती है। बारिश के दौरान वनों में पर्यटकों आदि का आवागमन थम जाता है। रास्ते बारिश के कारण ध्वस्त हो जाते हैं। ऐसे में वन संपदा एवं वन्यजीव तस्करों के निशाने पर आ जाते हैं। सबसे अधिक खतरा वन विभाग को बावरिया गिरोह का रहता है। वनों में प्रवेश करने के लिए तस्कर नदी नालों का सहारा न लें, इसके लिए वन विभाग का विशेष ध्यान रामगंगा नदी के डूब व नदी नालों की गश्त पर रहता है। रात्रि में एंबुश लगाकर गश्त की जा रही है। खूंखार वन्यजीवों के बीच विषैले सांपों के खतरों से बचाते हुए गश्ती दल पानी के बीच पहुंच जाते हैं। हालांकि अभी वन विभाग को कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि न मिलने का दावा अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कालागढ़ के वनक्षेत्राधिकारी राकेश कुमार भट्ट ने बताया कि गश्ती दल रात दिन वन संपदा व वन्यजीवों को तस्करों से बचाने की मुहिम में लगे हैं। अधिकारी वर्ग स्वयं कभी भी वनों में आकर गश्त में शामिल हो रहे हैं। बारिश के दौरान गश्त काफी विषम हो जाती है। सबसे अधिक खतरा बावरिया गिरोह का है। यह लोग सीधे बाघ का ही शिकार करते हैं। अभी कहीं से कोई संदिग्ध सूचना नहीं है। वनों की सुरक्षा को लेकर आपरेशन मानसून चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed