{"_id":"63e924d86f9ba1a38108dd2f","slug":"dalit-student-thrashed-for-drinking-water-from-principals-bottle-bijnor-news-c-14-1-mrt1037-115973-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: प्रधानाचार्य की बोतल से पानी पीने पर दलित छात्र की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: प्रधानाचार्य की बोतल से पानी पीने पर दलित छात्र की पिटाई
Sun, 12 Feb 2023 11:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। प्रधानाचार्य की बोतल से पानी पीने पर एक दलित छात्र की पिटाई की गई और उसे स्कूल में चल रही फेयरवेट पार्टी से भगा दिया। छात्र की तहरीर पर पुलिस ने सीरवासुचन्द्र स्थित चमनोदेवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
गांव प्रेमनगर पुक्खेवाला के रहने वाले डालचंद का आरोप है कि उसका 16 वर्षीय बेटा राजकुमार सीरवासुचन्द्र स्थित चमनोदेवी इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र है। रविवार को कॉलेज में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह हुआ। इसमें कक्षा 11 के छात्रों को भी विद्यालय में बुलाया गया। निर्धारित समय पर राजकुमार भी विद्यालय पहुंच गया। विदाई समारोह में प्यास लगने पर उसने सामने बेंच पर रखी बोतल उठाकर पानी पी लिया, जिस पर प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार और उनके भाई ने बोतल अपनी बताते हुए उसके साथ मारपीट की। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे स्कूल से भगा दिया।छात्र राजकुमार, राहुल व संदीप सहित अन्य छात्रों को लेकर थाने पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज कराई। सीओ सर्वम सिंह ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार का कहना है कि छात्र को मोबाइल से वीडियो बनाने से मना किया था, उसके साथ कोई मारपीट नहीं की है। आरोप निराधार है।
-कॉलेज में फेयरवेल पार्टी के दौरान बेंच पर रखी पानी की बोतल से पानी पीने के कारण छात्र के साथ मारपीट की गई। छात्र की इस सूचना पर केस दर्ज करते हुए सीओ अफजलगढ़ को जांच सौंपी गई है - राम अर्ज, एसपी देहात