{"_id":"587286ef4f1c1b1729ba84d5","slug":"cyclists-killed-in-accident-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में साइकिल सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर में मुरादाबाद मार्ग पर रविवार शाम गांव मंडैयो के पास रोडवेज बस की चपेट में आकर साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान उसे बचाने के प्रयास में रोडवेज की बस सड़क किनारे खाई में घुस गई। रविवार को गांव हंसुपुरा मंडैयो निवासी राजकुमार साइकिल से नूरपुर जा रहा था। जैसे ही वह मुरादाबाद मार्ग पर गांव रोशनपुर के रास्ते के सामने पहुंचा तो मुरादाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस अकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राजकुमार को बचाने के लिए चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए तो बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में घुस गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए राजकुमार को परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए। हालत बिगड़ने पर उसे मुरादाबाद ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन