फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cycle rally targeted the government

साइकिल रैली से सरकार पर साधा निशाना

Thu, 05 Aug 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Cycle rally targeted the government
नजीबाबाद में विधायक हाजी तसलीम अहमद के नेतृत्व में साइकिल रैली निकालते कार्यकर्ता। - फोटो : NAZIBABAD
साइकिल रैली से सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार और सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में विभिन्न स्थानों से साइकिल रैली निकाली। विधायक हाजी तसलीम अहमद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता इंद्रलोक होटल पर एकत्र हुए। जिला पंचायत सदस्य मो. रफी अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष नईम मकरानी, वसीम अहमद एड., हाजी यामीन सैफी, यूनुस ठेकेदार, शादाब हैदर, शाकिब शेख, जगमीत सिंह जीत, महताब अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि साइकिल रैली के माध्यम से सपा के मिशन 2022 को अभूतपूर्व शक्ति मिली है।

विधानसभा क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रफीक अंसारी, मुनव्वर अली, नवेद इकबाल, अयाज अंसारी आदि मौजूद रहे। वहीं, जलालाबाद क्षेत्र में सपा नेता महमूद कुरैशी, सफदर आमिर, सुनील शर्मा, जाब्तागंज क्षेत्र में पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी मो.फैसल, तसनीम सिद्दीकी, आयशा सिद्दीकी, नदीम अंसारी, धीरज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में साइकिल रैली निकाली। साहनपुर के पूर्व चेयरमैन एवं सपा के जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी ने डॉ. मो. इस्लाम, फिरोज खान, विपिन चौहान, कुंतेश सैनी के साथ लखनऊ पहुंचकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आयोजित साइकिल रैली में भाग लिया।

नजीबाबाद में विधायक हाजी तसलीम अहमद के नेतृत्व में साइकिल रैली निकालते कार्यकर्ता।

नजीबाबाद में विधायक हाजी तसलीम अहमद के नेतृत्व में साइकिल रैली निकालते कार्यकर्ता।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed