{"_id":"5f4fe4188ebc3e549c7b5821","slug":"customer-upset-due-to-closure-of-bank-for-three-days-bijnor-news-mrt499340580","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से बैंक बंद होने से ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से बैंक बंद होने से ग्राहक परेशान
विज्ञापन

अफजलगढ़। कोरोना संक्रमित कर्मचारी पाए जाने के बाद एसबीआई की शाखा में तीन दिन से ताला लगा हुआ है। बैंक बंद होने से ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
धामपुर मार्ग स्थित एसबीआई में तैनात एक कर्मी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रबंधन द्वारा आम जनता के बैंक संबंधी कार्यों को तीन दिन पहले बंद कर दिया गया था। बिना किसी सूचना के बैंक बंद होने से उपभोक्ताओं को समस्या से जूझना पड़ रहा है। दूरदराज गांवों से बैंक संबंधी कार्यों के लिए आने के बाद वहां ताला लटका देख उपभोक्ताओं को निराश होकर मीलों दूर वापस जाना पड़ रहा है। तीन दिन बीत जाने के बावजूद स्थिति ज्यों की त्यों बनी है। शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार ने बताया कि एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने पर सोमवार को बैंक भवन को सैनिटाइज किया गया था। सात कर्मचारियों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी द्वारा बुधवार सांय जांच रिपोर्ट आने तक का हवाले देते हुए बैंक बंद रखने की हिदायत दी गयी थी।