फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   cultural news

Bijnor News: अब महाभारत काल की कथा सुनाएगा विदुर प्रसंग पार्क

Wed, 15 Apr 2026 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
cultural news
विदुर कुटी।
बिजनौर। विदुर कुटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। अब यहां विदुर प्रसंग पार्क महाभारत काल की कथा सुनाएगा। विदुर कुटी के विकास को 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास हो गया है। मुरादाबाद की सीएनडीएस संस्था महात्मा विदुर कुटी मंदिर व आश्रम के जीर्णोद्वार के साथ ही विकास कराने का काम करेगी।
विज्ञापन

महाभारत कालीन विदुर कुटी का संबंध महात्मा विदुर से है। वैसे तो कई किवदंतियां हैं। इनमें सबसे प्रचलित किवदंती दुर्याेधन की बातों से आहत होकर महात्मा विदुर ने हस्तिनापुर से गंगा पार कर इसी जगह अंतिम समय व्यतीत करने की है। साथ ही यह वह स्थान है, जहां श्री कृष्ण ने दुर्योधन के 56 भोग को ठुकराकर विदुर के प्रेमपूर्ण बथुए का साग खाया था। अब पौराणिक स्थल को जिंदा रखने की शासन और प्रशासन कवायद कर रहा है। यहां विकास और जीर्णोद्धार कार्य के लिए शासन ने 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास कर दिया है।
विज्ञापन

यहां विदुर प्रसंग पार्क में विदुर के जन्म से लेकर अंतिम समय तक के स्टैच्यू लगाए जाएंगे। जो उनके महाभारतकाल से जुड़ाव का वर्णन करेंगे। इस पार्क में कुछ दस्तावेज भी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed