फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   cultural news

Bijnor News: जंजीर-छुरियों से किया मातम, कर्बला में दफन किए ताजिये

Mon, 07 Jul 2025 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
cultural news
बिजनौर/शेरकोट। दसवीं मुहर्रम पर आशूरा की मजलिस इमामबाड़ा मोहल्ला बुखारा में हुई। मजलिस के बाद दुल-दुल घोड़ा बरामद किया गया। शाम को सोगवारों का जलसे अलम व ताजिया कर्बला पहुंचा, जहां ताजिया दफन किया गया।
विज्ञापन

रविवार को मजलिस में मौलाना रोशन अब्बास ने कर्बला में इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की कुर्बानी के बारे में बताया। उसके बाद अंजुमने सरकारे हुसैनी के सोगवारों का जलसे अलम व ताजिया इमामबाड़ा से बरामद होकर विदुर कुटी रोड पहुंचा।
विज्ञापन

जुलूस में अफरोज नकवी, फिरदौस रजा, नासिर रजा , अजहर हसनैन, अली जावेद आदि शामिल रहे। नोहा ख्वानी फैसल, मोहम्मद मेहंदी, लख्ते हसन, हसनैन रजा, असगर मेहंदी आदि ने की। नहटौर में निकाले गए जुलूस में मिशाल मेहंदी, विसाल मेहंदी, गिजाल मेहंदी, मंजूर जैदी, अली हैदर, सरकार जैदी आदि शामिल रहे। छाछरी मोड़ के गांगू नंगला में सादिक सिद्दीकी, मुबारकपुर कला में जावेद अहमद की देखरेख में ताजिए निकले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कोतवाली देहात में इमाम बारगाह से जुलूस निकाला गया। मौलाना शिकोह हैदर साहब ने खिताब किया। जुलूस में जीशान हैदर, आजम जैदी, रविश अब्बास, दानिश नाज, आदिल, वजाहत व शान आदि ने नौहा पढ़ा।
किरतपुर के ग्राम मेमन सादात में अंजुमन हुसैनिया, अंजुमन सोगवारे हुसैनी, अंजुमन अंसार हुसैनी, अंजुमन लश्करे हुसैनी, अंजुमन शेदाय हुसैनी, अंजुमन फैजान ए अहले बैत, अंजुमन दुआए जहरा ने निर्धारित मार्गों से होते हुए जुलूस निकाला गया।

मौलाना अली नकवी, मौलाना सय्यद सादिक रिजवी ने खिताब किया। हसन मुस्तफा, सय्यद रियाज हुसैन जैदी, इसरार हुसैन जैदी, नय्यर अली जैदी आदि रहे। उधर रेहड़ के गांव सादकपुर में जुलूस के आयोजन में ग्राम प्रधानपति अय्याज अहमद, अजीम, राशिद, शरीफ आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed