{"_id":"610198608ebc3eb2b37e4048","slug":"csc-operators-get-priority-in-panchayat-assistant-recruitment-bijnor-news-mrt5494639173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सहायक भर्ती में सीएससी संचालकों को मिले प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सहायक भर्ती में सीएससी संचालकों को मिले प्राथमिकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत सहायक भर्ती में सीएससी संचालकों को मिले प्राथमिकता
बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों में निकाली गई पंचायत सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती में जनसेवा केंद्र और सीएससी संचालकों को प्राथमिकता के आधार पर भर्ती करने की मांग की है।
बुधवार को जिले के जनसेवा और सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालक कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भर्ती नोटिस के अनुसार ग्राम पंचायत स्तरों पर पंचायत सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती निकाली गई है। इसमें उत्तर प्रदेश के जनसेवा केंद्र और सीएससी संचालकों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
संचालकों ने बताया कि वे सभी केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से संचालित की जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड, आर्थिक जनगणना, कौशल प्रशिक्षण राजस्व सर्विसेज एवं बैंकिंग सर्विसेज आदि योजनाओं का नियमानुसार पालन करते हुए आम जनमानस की सहायता करते हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर निकाली गई भर्तियों में सीएससी संचालकों को कंप्यूटर के कार्यों का कई वर्षों का अनुभव है, इसलिए इस भर्ती पर पहला हक उनका बनता है। ज्ञापन देने वालों में लाखन सैनी, संजय, सतीश कुमार, विकास कुमार, लक्की सिंह, मुस्तकीम अहमद, यादराम सिंह, मेहताब आलम, नदीम अहमद, शिवम कुमार, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।