फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crystallized Mission Rainbow 2

बच्चों को बीमारियों से बचाएगा टीकाकरण

Sun, 05 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Crystallized Mission Rainbow 2
बिजनौर में मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत जागरूकता रैली निकालते छात्र। - फोटो : BIJNOR
बच्चों को बीमारियों से बचाएगा टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। सघन मिशन इंद्रधनुष 2 एवं नियमित टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर सभी लोगों से अपने दो साल तक सभी बच्चों को दस जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण कराने की अपील की गई।

शनिवार को सीएमओ कार्यालय से सघन मिशन इंद्रधनुष 2 (द्वितीय चरण) एवं नियमित टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई। शुभारंभ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार और राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली सीएमओ कार्यालय से राम का चौराहा, स्कूल रोड, शंभू दयाल का चौक, प्रधान डाकघर चौक, नगर पालिका चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन के सामने से होते हुए सीएमओ कार्यालय में ही पहुंचकर संपन्न हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा है कि दो वर्ष तक के सभी बच्चों को दस जानलेवा बीमारियों टीबी, पोलियो, गल घोंटू, काली खांसी, निमोनिया, खसरा, रुबेला रोटा वायरस, टिटनेस, डिप्थीरिया, हेपेटाइटिस-बी से बचाव के लिए टीकाकरण जरूर कराना चाहिए। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी देवीदास, यूनीसेफ के प्रवीण कुमार, आकाश कुमार, गुलफाम अहमद, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed