फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crushing session of Uttam Sugar Mill Barkatpur begins

उत्तम शुगर मिल बरकातपुर का पेराई सत्र शुरू

Fri, 29 Oct 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Crushing session of Uttam Sugar Mill Barkatpur begins
उत्तम शुगर मिल बरकातपुर का पेराई सत्र शुरू
विज्ञापन

नांगलसोती। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर का पेराई सत्र 2021-22 शुरू हो गया है। बरकातपुर चीनी मिल में पंडित राजेंद्र प्रसाद ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन किया। मुख्य यजमान चीनी मिल के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह राठौर ने चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने सर्वप्रथम चीनी मिल में बैलगाड़ी से गन्ना लेकर आए गांव हकीमपुर निवासी धर्मवीर सिंह, ट्राली से गन्ना लेकर आए सबलपुर बीतरा निवासी रामेश सिंह, क्रय केंद्र शहबाजपुर से गन्ना लेकर आए ट्रक चालक विपिन कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने किसानों से अगोला रहित साफ सुथरा गन्ना मिल को आपूर्ति कराने सलाह दी। मिल परिसर में दो दिनों से चल रहे गुरु नानक देव साहिब के अखंड पाठ के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर आसवनी उपाध्यक्ष जेपी त्रिपाठी, गन्ना उप महाप्रबंधक विकास पुंडीर, महाप्रबंधक अभियंता अतेंद्र शर्मा, विकास ठाकुर, अरविंद सिंह, अनिल शर्मा, अखिलेश गुप्ता, राजीव चौधरी, अर्जुन कौशिक, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed