{"_id":"635c1537a91c470f664d165a","slug":"crushing-session-of-dhampur-sugar-mill-begins-dhampur-news-mrt61128109","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ
विज्ञापन
धामपुर शुगर मिल में किसान को ट्रैक्टर की चाबी देते अतिथिगण।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ
धामपुर। चीनी मिल धामपुर के पेराई सत्र का विधि विधान से पूजन कर शुभारंभ किया गया। चीनी मिल में गन्ना लाने वाले किसान विनोद कुमार निवासी जैतरा एवं ट्रिपल लाने वाले किसान विपिन कुमार गांव अमखेड़ा, ट्रॉली लाने वाले किसान प्रदीप कुमार गांव गोयली एवं ट्रक चालक जोगिंदर सिंह को सम्मानित किया गया।
मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव कुमार गोयल ने बताया कि हम अपने किसानों को अधिक लाभ दिलाने के लिए नई योजनाएं लेकर आ रहे हैं, जिसमें किसानों को छोटे ट्रैक्टर दिलाए जा रहे हैं। किसानों से चीनी मिल में साफ सुथरा पत्ती रहित गन्ना लाने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर सीईओ आनंद पांडेय, यूनिट अध्यक्ष सुभाष पांडेय, उप महाप्रबंधक गन्ना ओमवीर सिंह, चेयरमैन कुशलपाल सिंह, राम नारायण सिंह, अमित पांडेय, एसडीएम मनोज कुमार सिंह, पूर्वी एसपी धर्म सिंह, सीओ इंदू सिद्धार्थ, पूर्व सांसद यशवंत सिंह डॉ. एनपी सिंह आदि उपस्थित रहे। धामपुर शुगर मिल ने पांच छोटे ट्रैक्टर 305 डीआई विशेष छूट पर किसानों को दिलाए। जिससे किसानों को अपनी खेती में ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई, निराई गुड़ाई व मिट्टी करने में आसानी होगी।