फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crusher will be closed in protest against Khandsari policy

खांडसारी नीति के विरोध में क्रेशर बंद रखेंगे

Tue, 02 Aug 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Crusher will be closed in protest against Khandsari policy
खांडसारी नीति के विरोध में क्रेशर बंद रखेंगे
विज्ञापन

किरतपुर। गुड़ खांडसारी उत्पादक संघ बिजनौर की जिला बैठक में सरकार द्वारा जारी खांडसारी नीति के विरोध में वर्ष 2022 - 23 में क्रेशर इकाइयों को बंद रखने का निर्णय लिया गया।

गुड़ खांडसारी उत्पादक संघ बिजनौर की एक बैठक किरतपुर में हाफिज अब्दुल्ला केन क्रेशर पर आयोजित की गई। जिसमें सरकार द्वारा जारी खांडसारी नीति का विरोध किया गया। संघ के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने क्रेशर चलाने से 15 दिन पहले प्रदूषण विभाग एवं आबकारी विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र जमा करने एवं मंडी समिति का टैक्स लागू किया है। जिसका संघ द्वारा विरोध किया जा रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि जनपद बिजनौर में वर्ष 2022 - 23 में सभी गुड़ खांडसारी की सभी इकाइयां बंद रहेगी। अध्यक्षता मोहम्मद कासिम मकरानी तथा संचालन अरुण अग्रवाल ने किया। बैठक में वीरेश अग्रवाल, आशेंद्र सिंगल, सत्येंद्र अग्रवाल, साईम राजा, शमसुद्दीन मकरानी, कुशल पाल नरदेव सिंह नवनीत अग्रवाल अवनीश अग्रवाल एवं भूपेंद्र आदि ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed